ब्लांक कांग्रेस कमेटी पच्छाद के अध्यक्ष जय प्रकाश ने दिया अपने पद से त्यागपत्र ।।
स्वास्थ्य व निजी कारण बताया त्याग पत्र देने का कारण ।।
लगभग एक साल पहले बनाया पार्टी हाई कमान द्वारा बनाया गया था अध्यक्ष ।।
प्रदेश पार्टी अध्यक्ष प्रतिभा सिह को उनके आवास शिमला जाकर दिया त्याग पत्र ।।
&&&&&&&&&&&&&&&&&
ब्लांक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जय प्रकाश चौहान ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है । आज सुबह सुबह अपने ब्यान के माध्यम से मिडिया को इस बात की जानकारी स्वयं जय प्रकाश चौहान द्वारा दी गई प्रैस को दिये ब्यान में उन्होंने कहा कि एक साल पहले उन्हें पार्टी हाई कमान द्वारा ब्लांक कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष का दायित्व दिया गया था । और एक साल उन्होंने सभी के सहयोग से यह दायित्व निभाया । और अब स्वास्थ्य व निजी कारणो से वे स्वेच्छा से इस पद से त्याग पत्र दे रहे है । और गत दिनो उन्होंने अपना त्याग पत्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष प्रतिभा सिहं को निजी रुप से सौपं दिया है । उधर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आंनद परमार से जब इस बारे में संपर्क किया गया तो परमार ने कहा कि इस विषय में उन्हें कोई जानकारी नही हैं।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें