पच्छाद में भू माफियाओ द्वारा किये जा रहे बेनामी सौदों को लेकर मुसाफिर ने की करवाई की मांग

 सराहां

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष जी आर मुसाफिर ने वीरवार को जिलाधीश सिरमौर सुमित खिमटा  से विशेष मुलाकात की।यहाँ प्रेस को जारी एक विज्ञप्ति में जय आजाद जय पच्छाद के प्रवक्ता मोनी ठाकुर ने बताया कि इस दौरान उन्होंने पच्छाद विधानसभा में आपदा से प्रभावित लोगों को जल्दी से जल्दी राहत राशि देने के लिए कहा जिसमें विशेषकर जो सड़के ब्लॉक द्वारा पंचायतों में लिंक रोड बनाये है उन्हें ठीक करवाया जाए इसके साथ अभी सराहां में जो वामन द्वादशी मेला हुआ था उसमें भी जो अनियमितताएं बरती गई उससे संबंधित चर्चा की 

पच्छाद में जो लैंड माफिया अवैध रूप से गरीब लोगों की जमीन सस्ते दामो में बेनामी सोदे करके खरीद रहे उन पर भी कारवाई की जाए ताकि गरीब लोगो की जमीन हथियाने से बचे ओर वह भूमिहीन न हो।

 पच्छाद में जो बस रूट बंद पड़े है उन्हें सुचारू रूप से चलाया जाए


उन्होंने लोक निर्माण विभाग के  उच्च अधिकारियों से भी बात की लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत टीन्दू खडीमु सड़क नैनाटिक्कर से खोजर सड़क मडीघाट सुल्तानपुर सड़क नैनाटिक्कर से ढंगयार सड़क राजगढ़ से थाना बसेतरी राणाघाट सड़क को दरुस्त करने बारे बात की

 उन्होंने शिक्षा विभाग के उप निदेशक से मिलकर सराहां मॉडल कॉलेज में साइंस ब्लॉक के निर्माण बारे एवम पझौता कॉलेज के भवन निर्माण में तेजी लाने कुड़िया कडंग एवम धधोग स्कूल के भवन का कार्य पूरा किया जाए और स्कूलों में पद रिक्त पड़े है उन्हें भी जल्दी भरा जाए इसके बारे आग्रह किया है

टिप्पणियाँ