डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सराहा में आयोजित हुआ स्कॉलरशिप एग्जाम

 सराहां 22 अक्टूबर


                                                 रविवार  22 अक्टूबर को डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सराहा में  भविष्य के सिरमौर स्कॉलरशिप एग्जाम का आयोजन हुआ , जिसमें विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया lसभी विद्यार्थी इस परीक्षा को लेकर उत्साहित दि न्यूज़खे, तथा अपनी अपनी तैयारी के साथ पहुंचे lइस परीक्षा का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मविश्वास को बढ़ाना तथा भविष्य में होने वाली विभिन्न परीक्षा प्रतियोगिताओं के लिए अपने आप को तैयार करना  था  lसाथ ही धनराशि देकर प्रोत्साहित करना ताकि वह अपनी पढ़ाई जारी रख सके और  किसी भी प्रकार की आर्थिक तंगी से न गुजरेl                                                                 स्कूल के प्रबंधक विशाल पुंडीर ने कहा कि इस तरह की परीक्षाएं समय-समय पर जरूर होनी चाहिए ताकि बच्चे अपने लक्ष्य को पाने के लिए अथक प्रयास करें और भविष्य में उसे प्राप्त कर सकें यह एक प्रकार से विद्यार्थियों के लिए अपने आप का आकलन हैl अंत में सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना कीl

टिप्पणियाँ