मनसा माता मंदिर में बुधवार को भंडारा


 

सराहां 17अक्टूबर                              सराहां के समीप टिककर में स्थित माता मनसा देवी मंदिर में बुधवार 18 अक्टूबर को भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।मंदिर कमेटी ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में मंदिर परिसर में आकर माता के भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने का निवेदन किया है। गोरतलब है कि माता मनसा का यह मंदिर नाहन शिमला नेशनल हाई वे पर सराहां से कुमारहट्टी की और सराहां से एक किलोमीटर की दूरी पर सड़क के किनारे स्थित है।ऐसी मान्यता है कि जो भी भगत सच्चे मन से यहाँ मान्यता करता है  माँ मनसा अपने सभी भक्तों की मनोकामना अवश्य पूरी करती है।यही कारण है कि वर्ष भर श्रद्धालुओं द्वारा यहाँ भंडारों का आयोजन होता ही रहता है।नवरात्रों में यहां विशेष रूप से पूजा अर्चना की जाती है।

टिप्पणियाँ