जय आजाद जय पच्छाद ने मनाया आज अपना पहला स्थापना दिवस



स्थापना दिवस मनाने के लिए उमड़ा जन सैलाब ।।

सैकेड़ो कार्यकर्ता रहे मौजूद ।।

आज से ठीक एक साल पहले विधानसभा सभा चुनाव से ठीक पहले पच्छाद में एक नये राजनीतिक दल का गठन हुआ था । वह था आजाद पच्छाद आज उसी आजाद पच्छाद ने आज यहां अपना पहला स्थापना दिवस मनाया । जिसमें आज पच्छाद के कार्यकर्ताओं का जन सैलाब उमड़ा और समुचे पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के आजाद पच्छाद के सैकड़ों कार्यकर्ताओ ने भाग लिया । इस मौका पर बोलते हुये प्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष जीआर मुसाफिर ने कहा कि एक वर्ष बाद भी इस संगठन की एकजुटता बनी हुई है। यह अपने आप में एक मिसाल है इस अवसर पर एक दर्जन  वक्ताओं ने  कार्यकर्ताओं को संबोधित किया 

इसके बाद पूर्व विधानसभा अध्यक्ष जीआर मुसाफिर ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जय आजाद के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें  भारी मात्रा में पच्छाद विधानसभा क्षेत्र से जन सैलाब उमड़ा और लोगो की उपस्थिति से लगा कि संगठन की एकता मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि पच्छाद निर्वाचन क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग व वन विभाग व विकास खंड कार्य में चहेतों को लाभ पहुंचाया जा रहा है, ऐसी शिकायतें आम जन मानस से मिल  मिली है। जिसकी जानकारी एकत्रित करके इसकी सूचना मुख्यमंत्री को दी जाएगी और उचित कार्यवाही अमल में लाने का आग्रह किया जाएगा।

 मुसाफिर ने आरोप लगाया कि पच्छाद में भू-माफिया सक्रिय है और गरीबों की जमीनें कौड़ियों के भाव बेची जा रही है।  इसकी भी जांच प्रशासन व सरकार को करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सड़कों की हालत खस्ता है । और मानसून के बाद बंद पड़ी कुछ ग्रामीण क्षेत्र की सड़के बंद पड़ी है । जिसके कारण आम जनता को भारी परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है । शिक्षा ,लोक निर्माण ,जल शक्ति विभाग ,पशु पालन विभाग ,स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग व अन्य सरकारी  संस्थानों में स्टाफ की भारी कमी है। उसे लेकर मुख्यमंत्री से मिलकर निराकरण करने की गुहार लगाई जाएगी। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खु के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने आपदा की घड़ी में बहुत अच्छा कार्य किया है। उन्होंने पच्छाद कांग्रेस कमेटी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह कई गुटों में बंट चुकी है और संगठन इससे कमजोर हो रहा है। एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि उन्होंने व उनके संगठन ने कांग्रेस पार्टी में वापसी को कोई आवेदन नहीं किया है। लेकिन यदि कांग्रेस आलाकमान उनके व संगठन के आधार को समझकर कोई निर्णय करता है तो विचार किया जाएगा।।



टिप्पणियाँ