एचआरटीसी के उपमंडलीय प्रबंधक संजीव बिष्ट को दी विदाई पार्टी

 


हिमाचल पथ परिवहन निगम के सिरमौर जिला के उपमंडलीय प्रबंधक संजीव बिष्ट को आज अड्डा इंचार्ज सराहां व समस्त स्टाफ ने उनके सेवानिवृत होने पर विदाई पार्टी दी।गोरतलब है कि  संजीव बिष्ट   उपमंडलीय प्रबंधक के पद से 31 अक्यूबर को सेवा निवृत्त होंगे।इस अवसर पर अड्डा प्रभारी सराहां  व समस्त स्टाफ ने उन्हें भावभीनी विदाई दी।गोरतलब है कि बिष्ट जी ने 1997 में एचआरटीसी में अपनी सेवाएंशुरू की।उन्होंने अपने सेवा काल मे हिमाचल के 9 विभिन्न एचआरटीसी के डिपुओं में अपनी सेवाएं प्रदान की।जिला सिरमौर में यह उनका दूसरा कार्यकाल था।पहले वर्ष 2014 से 2017 तक क्षेत्रीय प्रबंधक के पद पर रहे उसके उपरांत 2020 से 2023 तक उपमंडलीय प्रबंधक के पद पर रहे।इस दौरान उन्होंने कई विकासात्मक  कार्य करवाए।इस कार्यकाल में उन्होंने सिरमौर में 6 नई रूट चलाए।वर्ष 2020 में जब  इन्होने कार्यभार संभाला था तो सिरमौर डिपो की वार्षिक आय 11 करोड़ थी।जो अब बढ़ कर 35 करोड़ 50 लाख हो गई है।उनके कार्यकाल में इलाके के बस अड्डो की दशा सुधरी।सराहां बस स्टैंड में 4 नई दुकाने बनी व फर्श को पक्का किया। उन्होंने अपने कार्यकाल में नाहन में स्थित वर्क शॉप में बसों के नए शेड बनाने की योजना बनाई जिनका,निर्माण कार्य चल रहा है।नाहन बस डिपो व कार्यालय में तीन शौचालयों का निर्माण करवाया। नाहन बस अड्डे का सौंदर्यीकरण व विस्तार,करवाया।उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा डीएवी स्कूल शिमला  से प्राप्त की उसके उपरांत संजोली कॉलेज से ग्रेजुएशन करने उपरांत उन्होंने हिमाचल यूनिवर्सिटी से लॉ की डिग्री प्राप्त की।वो बहुत ही मिलनसार व सौम्य स्वभाव के व्यक्ति है जो सभी की सहायता करने को लेकर हमेशा ततपर रहते है। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश के पूर्व परिवहन मंत्री व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर,सीमा बिष्ट,हिमेन्द्र आनंद,पूर्ण ठाकुर,राजेन्द्र शर्मा,के अतिरिक्त एचआरटीसी के सराहां अड्डा के कर्मचारी  उपस्थित थे


टिप्पणियाँ