सराहां 30 अक्टूबर
सोमवार 30अक्टूबर को उप मण्डलाधिकारी नागरिक पच्छाद स्थित सरांहा डा0 संजीव धीमान, की अध्यक्षता में आयोजित उप मण्डल स्तरीय मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें समस्त सदस्यों द्वारा भाग लिया गया । बैठक में बाल विकास परियोजना अधिकारी पच्छाद श्री दीपक चौहान के द्वारा अध्यक्ष महोदय एवं समस्त सदस्यों का स्वागत करने उपरांत अध्यक्ष महोदय की अनुमति से बैठक में निम्नलिखित मदों पर चर्चा की गई-
बाल विकास परियोजना अघिकारी पच्छाद श्री दीपक चौहान द्वारा बैठक में गत 11.09.2023 को आयोजित मासिक बैठक की कार्यवाही का मदवार विवरण प्रस्तुत किया गया तथा अध्यक्ष महोदय द्वारा उक्त बैठक में दिय गये निर्देषों की अनुपालना रिर्पोट भी प्रस्तुत की गई जिस पर अध्यक्ष महोदय द्वारा संतोष व्यक्त करते हुये चिन्हित अनाथ बच्चों को षीघ्र लाभान्वित करने के प्रयास करने का आहवान किया गया ।
बाल विकास परियोजना अधिकारी पच्छाद द्वारा बैठक में अध्यक्ष महोदय एवं समस्त सदसयगणों को अवगत करवाया कि उपमण्डल पच्छाद के सन्दर्भ में भेजे मामलों में अभी तक जिला बाल संरक्षण ईकाई के माध्यम से कृत कार्यवाही की रिर्पोट प्राप्त हुई है,जिस अनुसार एक बालक श्री आयुष ठाकुर को उच्च षिक्षा प्राप्त करने हेतु मु0 29074/- रू0 की राषि प्रदान की जा चुकी है एवं विवाह अनुदान का एक केस और मकान निर्माण मद में सहायता का एक केस जिला बाल संरक्षण ईकाई नाहन के कार्यालय में लम्बित है जिसे षीध्र ही स्वीकृत करवाने का उनके कायर्ा्रलय से आष्वासन दिया गया है । इस पर अध्यक्ष महोदय द्वारा सम्बन्धित विभाग / कार्यालय से लम्बित मामलों में त्वरित कार्यवाही का निवेदन किया गया ताकि समय पर बचचों को लाभान्वित किया जा सके ।
उपमण्डल पच्छाद अर्न्तगत अभी तक 32 अनाथ बच्चों को मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के अर्न्तगत लाभान्वित करने हेतु चिन्हित कर सूची जिला बाल संरक्षण ईकाई नाहन के कार्यालय को उपलब्ध करवाई गई है जहां से चिन्हित अनाथ बच्चों को लाभान्वित करने बारे आगामी आवष्यक कार्यवाही अमल में लाई जानी है । जिला बाल संरक्षण अधिकारी सिरंमौर के कार्यालय से प्राप्त सूचना अनुसार 32 अनाथ बच्चों में से 22 की सामाजिक अन्वेषण रिर्पोट उनके कार्यालय ेस तैयार कर मामला बाल कल्याण समिति को पात्रता सुनिष्चित करने हेतु भेज दिया गया है जिसमें से भी 20 बच्चों की पात्रता बाल कल्याण समिति द्वारा अनुमोदित कर दी गई है । पात्रता अनुमोदित 20 बच्चों में से एक आयुष ठाकुर पुत्र स्व0 ज्ञानेन्द्र ठाकुर गांव टिक्कर, संराहा को माननीय मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेष सरकार के द्वारा षिमला में आयोजित राज्य स्तरीय पुरस्कार समारोह में पात्रता प्रमाण पत्र वितरित किया जा चुका है तथा ष्षेष 19 बच्चों जिनकी सूची निम्नवत है, को आज उपमण्डलाधिकारी नागरिक पच्छाद के द्वारा पात्रता प्रमाण पत्र वितरित किये गये -
Sr. No Name of Orphan Child Address of orphan child
1 Monika D/o Late Inder Singh Vill. Chadiyar P.O. Naina Tikkar
2 Jitender Singh S/o Late Inder Singh Vill. Chadiyar P.O. Naina Tikkar
3 Purnima D/o Late Tej Ram Vill. Badi Bhu P.O. Naina Tikkar
4 Pooja Devi D/o Late Lacchi Ram Vill. Talehri P.O. Naina Tikkar
5 Sunder S/o Late Sonu Vill. Kathan P.O. Narag
6 Sachin S/o Late Sonu Vill. Kathan P.O. Narag
7 Rajiv Kumar S/o Late Kalyan Singh Vill. Bohal P.O. Gagal Shikor
8 Kapil S/o Late Rajinder Singh Vill. Mathahan P.O. Sarahan
9 Abhay S/o Late Sunil Kumar Vill. Lohardi P.O. Panwa
10 Vaibhav S/o Late Sunil Kumar Vill. Lohardi P.O. Panwa
11 Chain Singh S/o Late Charan Dass Vill. Balthi Ghat P.O. Bhelan
12 Jay Pal S/o Late Charan Dass Vill. Balthi Ghat P.O. Bhelan
13 Muskan D/o Late Prem Pal Vill. Bashan P.O.Dinger Kinner
14 Shubam D/o Late Prem Pal Vill. Bashan P.O.Dinger Kinner
15 Ishika D/o Late Nardev Vill. Shirat P.O. Banah Ki ser
16 Muskan D/o Late Sanjeev Kumar Vill. Chakrog P.O. Kujji
17 Vanshika D/o Late Sanjeev Kumar Vill. Chakrog P.O. Kujji
18 Aditya D/o Late Sanjeev Kumar Vill. Chakrog P.O. Kujji
19 Priya D/o Late Durgeshwar Vill. Jharenua P.O. Dinger Kinner
अंत में उपमण्डलाधिकारी नागरिक पच्छाद डा0 संजीव धीमान द्वारा बैठक में उपस्थित समस्त अनुषंगी विभागों, अनाथ बच्चों के साथ आये अभिभावकों एवं उपस्थित बच्चों से आहवान किया गया कि सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के अर्न्तगत पात्र बच्चों को लाभान्वित करने की ओर सार्थक कदम उठायें एवं किसी भी जानकारी हेतु बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय से सम्पर्क स्थापित करें । इसके साथ ही उन्होंने बैठक में नवयुवक एवं नवयुवतियों का बाल विवाह जैसी कुरीति में न फंस कर अपने कैरियर की ओर ध्यान देने का भी आहवान किया ।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें