सराहां 31 अक्टूबर।
विकास खण्ड कार्यालय पच्छाद में मंगलवार 31 अक्टूबर को पंचायत समिति की त्रैमासिक बैठक आयोजित हुई जिस की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष सुरेन्द्र नेहरू द्वारा की गई। इस बैठक में समिति सदस्यों के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी एवम कर्मचारियों ने भाग लिया। आज बैठक में गत बैठक में हुई कार्यवाही की पुष्टि तथा गत त्रैमासिक आय व्यय का अनुमोदन किया गया। क उसके बाद पिछली मीटिंग में उठाए गए मुद्दों बारे संबंधित अधिकारियों द्वारा उनका समाधान किया गया । आज बैठक में बहुत से नए मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई जिसमे PM विश्वकर्मा योजना एवम बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ के बारे में विशेष रूप से जानकारी दी गई।जिसका काफी सार्थक परिणाम निकला। बैठक में विशेष रूप से मुख्य कार्यकारी अधिकारी पच्छाद रमेश शर्मा के अतिरिक्त एस एच ओ पच्छाद, सीडीपीओ पच्छाद भी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें