युथ कांग्रेस सिरमौर द्वारा देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री आयरन लैडी इंदिरा गाधी के शहादत दिवस पर किया रक्त दान शिविर का आयोजन ।।
$$$$$$$$$$$$$$$$$$
युथ कांग्रेस कमेटी जिला सिरमौर द्वारा आज देश की प्रथम महिला प्रधान मंत्री आयरन लेडी इंदिरा गांधी के शहादत दिवस पर आज राजगढ़ मे एक रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया युथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र झाल्टा ने बताया कि देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की शहीदी दिवस पर राजगढ़ में एक रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया जिसमे मेडिकल कालेज नाहन व नागरिक अस्पताल राजगढ़ के डाक्टरो द्वारा अपनी सेवाएं दी गई । इस मौक पर लगभग तीन दर्जन लोगो ने रक्तदान किया । इससे पहले यहां एक श्रदांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें ब्लाक कांग्रेस कमेटी व युथ कांग्रेस के कार्य कर्ताओं द्वारा इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया । इस मौका पर सभी ने देश के विकास के लिए इंदिरा गांधी के योगदान को याद किया और उन्हे श्रदासुमन अर्पित किये और उनके द्वारा बताये गये मार्गों पर चलने का संकल्प लिया ।
इस मौका पर सेवा दल के जिला अध्यक्ष हरदेव राणा ,ब्लाक कांग्रेस कमेटी पच्छाद के अध्यक्ष जय प्रकाश चौहान ,युथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष वीरेद्र झालटा ,विक्रम जेलदार ,राजेंद्र ठाकुर ,सोहन सिहं ,रतन हाब्बी ,सोहन सिह ,चमन लाल,अजुन ठाकुर ,अजय भारद्वाज,विकास कंवर ,चंद्रमोहन ,वेद प्रकाश ,औम प्रकाश,कुशल सरैक ,आदि उपस्थित रहै ।।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें