उपमंडल पच्छाद के अंतर्गत आने वाली सुरला जनोट के मिन्डो की सैर में स्थित मुंडेश्वरी माता मंदिर में भंडारे का आयोजन किया जाएगा।जानकारी देते हुए मंदिर कमेटी से सतीश अत्री ने बताया कि 21 अक्टूबर को रात्रि जागरण व 22 अक्टूबर को विशाल भंडारे का आयोजन होगा ।उन्होंने मंदिर कमेटी की और से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पधार कर माता का आशीर्वाद लेकर अपना जीवन धन्य बनाने का निवेदन किया है। गौर तलब है कि ऐसी लोककथाएं है कि जब माता का चन्ड व मुण्ड नामक राक्षसों से भयंकर युद्ध चल रहा था तो लड़ते लड़ते वो इस स्थान पर पहुंचे और माता ने भयंकर प्रहार करते हुए दोनों राक्षसों के शरीर के कुछ भाग इस स्थान पर गिरे तभी से लोग यहाँ पर माता की मुंडेश्वरी माता के रूप में पूजा अर्चना करते हैं।सराहां ग्रामीण के निवासियों की भी यह कुल माता है और सराहां निवासी भी बड़ी श्रद्धा और विश्वास से माता के मंदिर में अपनी हजारी भरते है।इसकी विस्तृत कथा पच्छाद के धार्मिक स्थल नामक पुस्तक में भी दी गई है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें