सराहां 27अक्टूबर
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सराहां में गुरुवार को ब्लॉक स्तरीय कला उत्सव का आयोजन किया गया जिसमें सराहां ब्लॉक के 7 विद्यालयों के कक्षा 9 से 12 तक के 27 विद्यार्थियों ने भाग लिया।इसमे क्लासिकल वोकल म्यूजिक,ट्रेडिशनल फॉल्क वोकल म्यूजिक,इंस्ट्रुमेंटल म्यूजिक ,इंस्ट्रुमेंटल म्यूजिक मेलोडीक, क्लासिकल डांस,फॉल्क डांस,विसुअल आर्ट 2 डी ,विसुअल आर्ट 3 डी, ड्रामा सोलो एक्टिंग इत्यादि छात्र व छात्राओं की अलग अलग प्रतिस्पर्धाए करवाई गई। इन प्रतियोगिताओं को सफलतापूर्वक संपन्न करवाने के लिये निर्णायक मंडल का गठन किया गया जिसमें प्रोफेसर दिनेश कुमार,गौरव अत्तरी व संदीप कुमार शामिल थे।इस अवसर पर विद्यार्थियों के साथ साथ निर्णायक मंडल के सदस्यों ने भी अपनी उत्कृष्ट कला का प्रदर्शन करके उपस्थित लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।इस अवसर पर संगीत का हमारे जीवन मे महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यालय की प्रधानाचार्या संगीता भट्टी ने सभी प्रतिभागियों की भूरी भूरी प्रशंसा की।उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में जो बच्चे प्रथम स्थान पर रहे वो जिला स्तर की प्रतियोगिता जो कि आगामी 30 अक्टूबर को डाइट नाहन में होगी में भाग लेने जाएंगे व सराहां ब्लॉक का प्रतिनिधित्व करेंगे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें