प्रेस क्लब पच्छाद के तीसरे स्थापना दिवस पर सराहां में जागो पच्छाद जागो संगो

 प्रेस क्लब पच्छाद के तीसरे स्थापना दिवस पर सराहां में जागो पच्छाद जागो संगोष्ठी का आयोजन




 राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने पत्रकारों के साथ संगोष्ठी में लिया भाग

सराहां 16 नवम्बर


 जिला सिरमौर पच्छाद उपमंडल मुख्यालय सराहां में वीरवार को राष्ट्रीय प्रेस दिवस तथा पच्छाद प्रेस क्लब सराहां का तीसरा स्थापना दिवस मनाया गया। इस उपलक्ष पर  प्रेस क्लब पच्छाद की ओर से जागो पच्छाद जागो संगोष्ठी का आयोजन किया गया।  इस संगोष्ठी में कांग्रेस पार्टी, भारतीय जनता पार्टी, सीपीआईएम और व्यापार मंडल सराहां के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।  संगोष्ठी का संचालन प्रेस क्लब पच्छाद के मुख्य संरक्षक संजय राजन ने शुरू करवाया।इस अवसर पर उन्होंने इस संगोष्ठी का आयोजन करने के उद्देश्य,पच्छाद में हुए विकासात्मक कार्यो व जिन क्षेत्रों सुधार की आवश्यकता है उस पर विस्तार पूर्वक बोलते हुए चर्चा को आगे बढ़ाया। यह पहला अवसर था जब पच्छाद में देश के प्रमुख राजनीतिक दल कांग्रेस,भाजपा व सीपीआईएम के प्रतिनिधयों के अतिरिक्त स्थानीय व्यापार मंडल ,किसान सभा के प्रतिनिधयों ने भी पच्छाद प्रेस क्लब के  आवाहन पर एक साथ एक मंच पर आकर पच्छाद के विकास के लिये एक जुट होकर  कार्य करने का संकल्प लिया व  संयुक्त समन्वय समिति बनाने का विचार रखा।गोरतलब है कि इस संगोष्ठी में विभिन्न विचारधारा के मंडल स्तर के अध्यक्षो को निमंत्रण दिया गया था जिसमे जय आजाद जय पच्छाद के अध्यक्ष या उनके प्रतिनिधि अपने निजी कारणों से कार्यक्रम में नही पहुंच पाए। इस मौके पर कांग्रेस मंडल के प्रवक्ता हेमंत अत्री ने विभिन्न विषयों पर अपनी बात रखी। हेमंत अत्री ने पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में किसानों तथा बागवानों के लिए विशेष जागरूकता शिविर लगवाने तथा यहां के किसानों के लिए देश की बड़े मंडियों में फसले भेजने के लिए सराहां से दिल्ली, सराहां से चंडीगढ़ और प्रथम दर्शन सेवा के तहत सराहां से ज्वालाजी कांगड़ा के लिए प्रदेश सरकार से सीधी बसें चलाने के लिए मांग रखने की बात कही।  साथ ही सांझे मंच के रूप में सभी पार्टी प्रतिनिधियों और मीडिया प्रतिनिधियों के साथ पच्छाद की समस्याओं को हल करने का आश्वासन भी दिया।  भारतीय जनता पार्टी पच्छाद  मंडल के अध्यक्ष एवम सराहां पंचायत के उपप्रधान नरेंद्र गोसाई ने कहा कि प्रदेश में सरकार चाहे किसी भी दल की हो, सभी को पच्छाद के विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करना पड़ेगा।उन्होंने जोर देकर कहा कि जब तक समस्त लोग अपने कर्तव्यों का निर्वाहन करने के लिये ततपर नहीं होंगे तब तक विकासात्मक कार्यो में बाधा आती रहेगी।उन्होंने कहा कि सरकार चाहे किसी भी दल की हो।वो ग्रामीण स्तर पर विकास के लिये पर्याप्त धन प्रदान कर रही है परंतु कई बार जन प्रतिनिधियों की उदासीनता तो कई बार जनता के असहयोगात्मक रवैये के चलते विकासात्मक कार्यो को सिरे चढ़ाना मुश्किल हो जाता है। उन्होंने सराहां कस्बे में अक्सर आने वाली पानी की समस्या को हल करने का मुद्दा भी उठाया। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं को उठाने के लिए सरकार के समक्ष हर समय तत्पर रहेंगे। सीपीआईएम पच्छाद के संयोजक आशीष कुमार ने कहा कि हिमाचल निर्माता डॉक्टर वाईएस परमार ने भी कृषि तथा बागवानी क्षेत्र पर अपना फोकस किया था। मगर आज भी पच्छाद के किसानों की हालात उतनी अच्छी नहीं है, जितनी होनी चाहिए थी। किसानों की आय कैसे बढ़े, इसके लिए प्रयास किए जाने चाहिए। लंबे समय से बदहाल सराहां सिविल अस्पताल की हालत भी सुधरे, इसके लिए प्रयास किए जाने चाहिए। यहां पर डॉक्टरों तथा स्टाफ नर्सो के पद सौ बिस्तर वाले अस्पताल के अनुसार सृजित किए जाने चाहिए। साथ ही यहां पर रोगियों को अल्ट्रासाउंड की सुविधा भी उपलब्ध होनी चाहिए। वही पच्छाद के विकास के लिए किसी भी पार्टी की विचारधारा से ऊपर उठकर कार्य करने होंगे। व्यापार मंडल सराहां के अध्यक्ष कुणाल गर्ग ने कहा कि सिरमौर रियासत टाइम में जिला सिरमौर में सराहां तहसील होती थी, मगर आजादी के 75 वर्षों बाद भी यहां से अंबाला, दिल्ली चंडीगढ़ के लिए कोई सीधी बस सेवा नहीं है। बाजार और सिविल अस्पताल में उपचार के लिए आने वाली महिलाओं के लिए महिला शौचालय की सुविधा न होने से उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने इलाके में व्यापारियों का व्यापार बढ़ाने के लिये भी चर्चा की इस मौके पर ऑन लाइन खरीददारी से स्थानीय व्यापारियों के व्यापार पर पड़ रहे असर पर भी विस्तृत चर्चा की गईं । जागो पच्छाद जागो संगोष्ठी में प्रेस क्लब पच्छाद के सदस्यों ने भी अपने-अपने विचार रखें।  जिसमें प्रेस क्लब के अध्यक्ष रमेश शर्मा, सचिव सुरेश कुमार, , मुख्य सलाहकार राजन पुंडीर, कोषाध्यक्ष भेखानंद व सदस्य अशोक चौहान ने अपने विचार सांझा किया। सभी ने प्रत्येक 3 महीने के बाद इस तरह की बैठक आयोजित करने के लिए हामी भरी।अंत मे प्रेस क्लब के सभी सदस्यों ने आय हुए प्रतिनधियों का कार्यक्रम में आकर  अपने विचार सांझा करने व कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग देने के लिये आभार व्यक्त किया।

टिप्पणियाँ