नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी ने सराहां में स्थित शहीद स्मारक में शहीदों को नमन किया व उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की
सराहां 23 नवम्बर
नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी के सराहां आगमन के दौरान उन्होंने यूनाइटेड वेटरन्स एसोसिएशन पच्छाद के सदस्यों से मुलाकात की।इस अवसर पर उन्होंने सराहां में स्थित शहीद स्मारक में शहीदों को नमन किया व उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।इस दौरान उन्होंने भूतपूर्व सैनिकों के ओ आर ओ पी व अर्धसैनिक बलों की समस्याओं पर भी चर्चा की ।इस अवसर पर एसोसिएशन द्वारा उन्हें वेटरन्स कैप व स्मृति चिन्ह भेंट किया गया । इस अवसर पर यूनाइटेड वेटरन्स एसोसिएशन पच्छाद चैप्टर के अध्यक्ष संजय राजन,प्रीत पाल ठाकुर,इंद्र दत शर्मा,सुरेश शर्मा,श्याम लाल,सुलक्षन गौतम, भीम दत शर्मा,दीप राम के अतिरिक्त भूतपूर्व अर्धसैनिक बल संगठन के जिला अध्यक्ष देव दत शर्मा व हिमाचल प्रदेश यूनियन ऑफ जॉर्नलिस्ट के प्रदेश संगठन मंत्री गोपाल दत शर्मा ,ग्राम पंचायत सराहां के उप प्रधान व भाजपा मंडल पच्छाद के अध्यक्ष नरेंद्र गोसाईं सहित कई लोग मौजूद थे।इस अवसर पर ग्राम पंचायत सराहां के उप प्रधान व भाजपा मंडल पच्छाद के अध्यक्ष नरेंद्र गौसाई ने भी उन्हें सम्मानित किया।इससे पूर्व उन्होंने जोहना स्थित हनुमान मंदिर में भी दर्शन किये व हनुमान चालीसा का पाठ किया और परिवार सहित मंदिर के महंत परमेश्वर दास जी से भेंट की।व उनसे आशीर्वाद लिया।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें