हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस जो नाहन से घाटी लोधिया जा रही रहीं थी बाया सैंज होते जानें पर चालक द्वारा स्कूल के पास न रोकने पर लोगों में काफी रोष है।
सैंज पंचायत में जब बस स्कूल के बच्चे शाम के समय बस सैंज जाती है वापसी में आ रही बस जब स्कूल के पास पहुंची पर बस चालक ने बस को नहीं रोका। स्कूल के बच्चों का कहना है कि हमें शाम के समय देरी हो जाती है। लोगों का आरोप है कि बच्चो ने बस को रोकने का इशारा किया लेकिन वह तेज रफ्तार में निकल गई, बच्चो का कहना है कि हर बार यही बस के चालक बच्चों को स्कूल से बस में नहीं बिठाते । जब चालक से बस न रोकने का कारण पूछा तो उसने कोई जवाब नहीं दिया।
बच्चों ने बताया की शाम को जब देरी हों जाती है तो जंगल से होकर गुजरना पड़ता है और जगली जानवरों का डर लगता है। उनका कहना है कि हमने सिर्फ 3 किलोमीटर जाना होता है पर बस चालक फिर भी बस नही रोकते। मिली जानकारी के अनुसार ये बस HP-18B -6837 है जो नाहन से बाया सैंज होते हुए घाटी लोधिया जा रही थी।
नाहन के एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक ने कहा कि अगर चालक ने अगर ऐसा है तो चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें