न्यारा हिमाचल के संपादक भेखा नंद वर्धन को हिमाचल गौरव पत्रकार सम्मान

 न्यारा हिमाचल के संपादक भेखा नंद वर्धन को हिमाचल गौरव पत्रकार सम्मान 



नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट हिमाचल प्रदेश के वार्षिक अधिवेशन में पाया सम्मान


जिला सिरमौर के पच्छाद विधान सभा क्षेत्र से प्रकाशित  एक मात्र समाचार पत्र न्यारा हिमाचल के संपादक भेखा नंद वर्धन को नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट हिमाचल प्रदेश का वार्षिक अधिवेशन एवं पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन उद्यौगिक नगरी परवाणू में संपन्न हूवा।इस अवसर पर पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों को हिमाचल गौरव राज्य स्तरीय पत्रकार सम्मान से विभूषित किया गया। जिसमे पच्छाद के नैना टिक्कर से प्रकाशित समाचार पत्र न्यारा हिमाचल के संपादक भेखा नंद वर्धन को  हिमाचल गौरव राज्य स्तरीय पत्रकार सम्मान से नवाजा गया।जिसके चलते पच्छाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है। आपको बता दें कि भेखा नंद वर्धन वर्ष 2008से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे है इस लिहाज से अब तक उनका अनुभव 15वर्ष का हो गया है । भेखा नंद वर्धन ने कलम के सिपाही के रूप में निष्पक्षता ईमानदारी के साथ कार्य कर रहे है चाहे भू माफिया  की बात हो या शराब माफिया उन्होंने कलम के सिपाही के रूप में अपने पत्रकारिता धर्म का निर्वहन किया है उनकी पत्रकारिता के क्षेत्र में तमाम सेवाओं  को मध्य नजर रखते हुवे उन्हें ये सम्मान मिला है। भेखा नंद वर्धन साधना घाट पंचायत के सिंबल गांव से संबंध रखते है

टिप्पणियाँ