नेशनल यूनियन ऑफ़ जर्नलिस्ट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी ने शी हाट का किया भ्रमण

 


सराहां 21 नवम्बर

नेशनल यूनियन ऑफ़ जर्नलिस्ट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी के पच्छाद आगमन पर उन्होंने बाग पशोग पंचायत में स्थित शी हाट का भी भ्रमण किया।इस अवसर पर ग्राम पंचायत की प्रधान राजेश्वरी शर्मा,इंद्र दत शर्मा,बिशन पराशर सहित शी हाट में कार्यरत महिलाओं ने उनका स्वागत किया तथा उन्हें शी हाट में बनने वाले व्यंजनों ,वहां के उत्पातो के बारे में विस्तृत जानकारी दी।उन्हें पंचायत द्वारा जल संरक्षण एवं जल जीवम मिशन के तहत पंचायत द्वारा चलाए जा रहे कार्यो व अन्य विकासात्मक कार्यो के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई।



इस अवसर पर उन्होंने पंचायत की प्रधान राजेश्वरी शर्मा व समस्त स्टाफ की प्रशंसा करते हुए जल के महत्व को मद्देनजर रखते हुए भविष्य में जल संकट को रोकने व जल संरक्षण एवं जीवन जीवन मिशन में पंचायत के कार्यों की प्रशंसा की तथा महामहिम राष्ट्रपति द्वारा गत दिनों उन्हें स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान 2023 दिये जाने पर शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राजेश्वरी शर्मा  के प्रयास न केवल महिलाओं बल्कि सभी जनप्रतिनिधियों के लिये अनुकरणीय है।इस अवसर पर उनके साथ हिमाचल प्रदेश यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट के प्रदेश संगठन मंत्री गोपाल दत शर्मा व प्रेस क्लब पच्छाद के मुख्य संरक्षक संजय राजन मौजूद थे।

टिप्पणियाँ