सिरमोर हाटी विकास मंच का एक प्रतिनिधि मंडल महासचिव अतर सिह तोमर कि अध्यक्षता मे पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से मिला। हाटी विकास मंच ने पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से मांग की है कि जो आपत्ति हिमाचल प्रदेश की सरकार ने लगाई है उसका निराकरण केन्द्र की मोदी सरकार ने करना है ।जिस पर पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने हमें विश्वास दिलाया है अतर तोमर ने कहा कि जय राम ठाकुर ओर बलदेव तोमर की ईच्छा शक्ति से हाटी सफल हुआ है और आगे भी आपके आशिर्वाद से सफल होगे ।
हाटी विकास मंच के उपाध्यक्ष खजाना ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की बेवस्था परिवर्तन सरकार का रवैया दिख गया है ओर आज सेकडों बच्चों को इसका नुकसान हुआ है मंच के सदस्यों ने पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से मांग कि है कि जो हाटी बिल हिमाचल प्रदेश की सरकार ने केंद्र सरकार को भेजा है।उस पर आपका सहयोग ओर आशिर्वाद चाहिए .
इस प्रतिनिधि मंडल में सुरजीत ठाकुर, आशु चोहान, कपिल चोहान, खजान ठाकुर, अनुज शर्मा, मदन चौहान , मदन तोमर, दलीप सिंह सिगंटा, गोपाल ठाकुर, लाल सिंह चौहान उपस्थित रहे ।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें