हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी सेवाएं महासंघ की जिला सिरमौर की कार्यकारिणी द्वारा उपायुक्त जिला सिरमौर श्री सुमित खिमटा से प्रदेश अध्यक्ष त्रिलोक ठाकुर के नेतृत्व में भेंट की। इस दौरान उनके साथ प्रदेश महामंत्री राजीव चौहान,संयुक्त सचिव हरिंदर मेहता, जिला सिरमौर के अध्यक्ष नरवीर शर्मा, महामंत्री नरेश बत्रा व कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारी/ सदस्य भी उपस्थित रहे। जिला अध्यक्ष नरवीर शर्मा द्वारा उपायुक्त महोदय को जिला सिरमौर के कर्मचारीयों की समस्याओं से संबंधित मांग पत्र सोपा गया तथा महोदय से इस पर करवाई करने का अनुरोध किया गया। उपायुक्त महोदय द्वारा समस्याओं के शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया गया। इस दौरान उनके साथ जिला शिमला के अध्यक्ष नृपजीत ठाकुर , शिक्षा विभाग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रविंद्र मेहता, अश्वनी चौहान, जगमोहन मुकेश कुमार रमेश ठाकुर ठाकुर जिला सिरमौर के नरेश परमार, प्रेम पाल ठाकुर, अमर सिंह, भगत सिंह आदि उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें