उदय पब्लिक स्कुल सराहाँ से पूर्व में शिक्षा ग्रहण करने वाले 12 मेधावी
विद्यार्थियों को किया समानित
सराहाँ (सिरमौर)
उदय पब्लिक स्कुल सराहाँ मे एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस सम्मान समारोह में बतौर मुख्यातिथि एसडीएम पच्छाद डॉ संजीव धीमान ने शिरकत की। इस अवसर पर पंचायत सचिव सराहाँ रेखा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रही।
इस समारोह में उदय पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य व् स्थानीय जिला परिषद् सदस्य नीलम शर्मा ने मुख्यातिथि डॉ संजीव धीमान व विशेष अतिथि रेखा को सम्मानित किया। नीलम शर्मा ने पूर्व में उनके स्कुल से शिक्षा ग्रहण करने वाले 12 मेधावी विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनका साधुवाद किया की उन्होंने इस स्कुल का नाम रोशन किया। उन्होंने सभी उपस्तिथ विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त कर उच्च पद प्राप्त करने और उनके उदय पब्लिक स्कुल का नाम बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।
इस समारोह में मुख्यातिथि एसडीएम पच्छाद डॉ संजीव धीमान ने उदय पब्लिक स्कुल से पूर्व में शिक्षा ग्रहण करने वाले 12 मेधावी विद्यार्थियों को समानित किया, जिनका चयन अलग-अलग कक्षाओं में नवोदय विद्यालयों में हुआ। मेधावी विद्यार्थियों में वंश भारद्वाज, श्रेया, महक, मुस्कान, नमन भारद्वाज, कोमल शर्मा, सियोना गर्ग, समृधि, अनवी शर्मा, सहर्ष, आस्था, गायत्री शर्मा, पियूष शर्मा (JEE मैन्स) तथा दिव्यांशी शर्मा को मुख्यातिथि द्वारा सम्मानित किया गया।
डॉ संजीव धीमान ने अपने संबोधन में उपस्तिथ बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि पढाई करने की कोई उम्र नही होती हमें निरंतर पढाई करते रहना चाहिए। उन्होंने उदय पब्लिक स्कुल से अलग-अलग कक्षाओं में नवोदय विद्यालयों में चयनित 12 मेधावी विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य कामना की साथ उन्हें उच्च शिक्षा के साथ साथ अपने संस्कारों का निर्वहन करने को भी प्रेरित किया।
इस समारोह में उप प्रधानाचार्य अशोक टुटेजा स्कुल के सभी अध्यापकगण मीनू शर्मा, अनुराधा, मनोज पुंडीर, अंजू, निहारिका,नीतिका व् नविता भी उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें