धर्मशाला में मुख्यमंत्री सुक्खू ने की चार बड़ी घोषणाएं, पहले चरण में लाहौल-स्पीति की महिलाओं को 1500 रुपये



मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू ने चौथी गारंटी के रूप में लाहौल-स्पीति में 18 वर्ष की आयु से ऊपर की सभी महिलाओं को प्रथम चरण में 1500 रुपये देने की घोषणा की। बाद में सभी जिलों में इससे लागू किया जाएगा। सीएम ने कहा कि आगामी बजट में तीन और गारंटियों को पूरा किया जाएगा।


सत्ता में आने से पहले दस गारंटियों का वादा करने वाली हिमाचल प्रदेश की सुखविंद्र सिंह सुक्खू सरकार ने सोमवार को एक साल का कार्यकाल पूरा होने का धर्मशाला में जश्न मनाया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने गारंटियों को पूरा करने की दिशा में मंच से चार बड़ी घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि केंद्र सरकार आपदा के समय हिमाचल के साथ खड़ी नहीं हुई।


प्रदेश सरकार ने कैबिनेट बैठक बुलाई और 4,500 कराेड़ रुपये का आपदा राहत पैकेज घोषित किया। एक साल में 10 में से तीन गारटियां पूरी की हैं। ओपीएस को लागू किया। अगले शैक्षणिक सत्र से सरकारी प्राथमिक स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2024-25 से पहली कक्षा से अंग्रेजी मीडियम में पढ़ाई की शुरुआत होगी।। 680 करोड़ रुपये की राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना को शुरू किया। इसके तहत बेरोजगारों के लिए ई-टैक्सी योजना शुरू की।

टिप्पणियाँ