जिला सिरमौर के संगडाह उपमंडल के पंचायत सैंज के गावं जबलोग में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी जब आज सुबह एक 7 बकरियों को मरा पाया गया। बकरी पालक बेद प्रकाश ने बताया कि वह बकरियों के सहारे ही अपने परिवार का गुजारा चलाता है और करीब 20 साल से बकरी पालन कर रहा है। उसकी किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं है। उसने बताया कि सोमवार तड़के उसने अपनी 7 बकरियों को मरा पाया।
सूचना मिलने पर पशुपालन विभाग के डॉक्टर भी मौके पर पहुंचे। पशुपालन विभाग के डॉक्टर विक्की कुमार ने बताया की जाँच के बाद पता चला है की बकरियों की मौत की वजह जहरीली पतियाँ खाने से हुई है. बकरी मालिक का कहना है की हर रोज में बकरियां चराने के लिए ले जाता हूँ पर पता नही केसे जहरीली पतियाँ खा ली और ये नुक्सान हो गया.

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें