डीएवी सराहां के मेहुल व वंशीत का चयन राष्ट्रीय स्तर पर कुश्ती में ।अपने प्रदर्शन के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर जगह बनाई
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
सराहां 14 दिसम्बर
डीएवी स्कूल के मेहुल शर्मा व वंशीत ठाकुर ने अपने दाव पेंचों से प्रतिद्वंदी पहलवानों को पटकनी देते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी जगह बना ली है। गोरतलब है कि डी्०ए०वी० राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन जिला हमीरपुर में किया गया। प्रदेश के अंतर्गत आने वाले सभी जिलों ने विभिन्न वर्ग की कुश्ती प्रतियोगिताओं में भाग लिया। जिसमें डी्०ए०वी० सराहां के दो विद्यार्थियों मेहुल शर्मा व वंशित ठाकुर ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया और मेहुल शर्मा ने (अंडर 17) 67 भार श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त करके जोन को स्वर्ण पदक दिलवाया साथ ही वंशित ठाकुर ने (अंडर 14) में 57 किलो भार श्रेणी में अपने जोन को सिल्वर पदक दिलवाया। इस अवसर पर स्कूल मे खुशी का माहौल छा गया क्योंकि इन दोनों विद्यार्थियों का चयन अब राष्ट्रीय स्तर पर कुश्ती के लिए हुआ है इस अवसर पर स्कूल प्रभारी विशाल पुंडीर ने इन दोनों विद्यार्थियों , अभिभावकों और पूरे स्टाफ को बधाई दी एवं दोनों छात्रों को राष्ट्रीय स्तर पर और अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें