संगड़ाह
राजकीय महाविद्यालय संग्रह में शुक्रवार से राष्ट्रीय सेवा योजना शहीद भगतसिंह इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य डा जगपाल तोमर द्वारा किया गया। आयोजित शिविर में 58 छात्र-छात्राएं भाग ले रही है।एनएसएस प्रभारी संदीप कुमार कनिष्क के नेतृत्व में चल रहे इस सात दिवसीय शिविर के दौरान छात्रों द्वारा विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया जाएगा।15 से 21 दिसंबर तक चलने वाले ईश्वर में संग्रह पंचायत के अलावा लुधियाना पंचायत वी महाविद्यालय परिसर के आसपास के क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया जाएगा तथा लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया जाएगा उन्होंने बताया कि इस दौरान विभिन्न विभागों से स्त्रोत पर्सन अपने विभाग से संबंधित विषयों के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे। कार्यक्रम के दौरान प्रो जगदीश चंद्र प्रो संदीप कुमार कनिष्क प्रो अजय कुमार प्रो मनोज कुमार प्रो कविता चौहान प्रो ओम प्रकाश शर्मा प्रो पूनम कुमारी के अलावा गैर अध्यापक वर्ग में अनिता कुमारी राजीव शर्मा तथा छात्र अभिभावक संघ के मुख्य सलाहकार हीरापल शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें