गागल शिकोर पाठशाला में मनाया सड़क सुरक्षा दिवस

 स्सरहां

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गागल शिकौर में सड़क सुरक्षा दिवस मनाया गया।इस मौके पर स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा नारा लेखन व पेंटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।जिसके माध्यम से सड़क सुरक्षा नियम को पालन करने को लेकर चित्रकार की गई।सड़क सुरक्षा दिवस के मौके पर रोड सेफ्टी क्लब पच्छाद के अध्यक्ष देवराज शर्मा ने स्कूली छात्र छात्राओं व एमसी के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा नियम का कड़ाई से पालन किया जाना चाहिए।उन्होंने कहा कि मोटरसाइकिल वाहन सड़क सुरक्षा नियम के तहत हेलमंट का प्रयोग करें इसके अलावा गाड़ी चालकों को सीट बेल्ट तीखे मोड़ों पर हॉर्न बजाना व नशे में वाहन न चलने की सलाह दी गई।उन्होंने कहा कि सभी छात्र-छात्राएं वाहन चलाते समय अपने परिजनों को सड़क सुरक्षा नियम के तहत नशे में गाड़ी न चलने की बात कही उन्होंने कहा कि अक्सर देखा जाता है कि दुर्घटना के समय वाहन चालक नशे का सेवन करते पाए जाते हैं व इसके अलावा तेज गति से वाहन चलाने से भी दुर्घटना होती रहती है।इसलिए सड़क सुरक्षा नियम का पालन किया जाना चाहिए।स्कूल के मुख्य अध्यापक राकेश शर्मा ने कहा कि सड़क पर परिवहन चलाते समय सभी नियमों का पालन किया जाना चाहिए। ताकि दुर्घटना से बचा जा सके।उन्होंने कहा कि सड़क पर वाहन चलाने से पहले सभी सड़क सुरक्षा नियमों का पालन किया जाना चाहिए।स्कूल में करवाई गई प्रतियोगिताओं में चित्रकारी प्रतियोगिता में भूमिका शर्मा प्रथम,प्रियंका द्वितीय व अंचल तीसरे स्थान पर रही वही लेखन प्रतियोगिता में सुनामी पंवार प्रथम,महक दूसरे व सोनम तीसरे स्थान पर रही।जूनियर वर्ग में चित्रकारी प्रतियोगिता में वंशिका प्रथम, संध्या दूसरे व अर्पिता तीसरे स्थान पर रही। इस मौके पर स्कूल के अध्यापक राजेंद्र ठाकुर,जयपाल ठाकुर, सुरेश शर्मा,अंजना परमार,पूनम देवी,कुलदीप ठाकुर, संजय कुमार, विनोद शर्मा व स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जयपाल ठाकुर, महेंद्र प्रताप के साथ सभी एमसी के पदाधिकारी मौजूद थे।

टिप्पणियाँ