राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारग में वार्षिक पारितोषिक वितरण कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सचिव दयाल प्यारी और विशिष्ट अतिथि के रूप में पछाद कांग्रेस से ब्लॉक अध्यक्ष रणधीर सिंह पंवर ने शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की आराधना के साथ हुई और मेजबान विद्यालय के प्रधानाचार्य रोहित वर्मा द्वारा विद्यालय की ओर से मुख्य ,विशिष्ट और अन्य अतिथियों का स्वागत किया गया।आदर्श विद्यालय के छात्र छात्राओं ने एक से बढ़कर एक रंगारंग प्रस्तुतियां दीं, नृत्य प्रस्तुतियों में मुख्य रूप से मन्नत और साथियों द्वारा भारतीय संस्कृति की झलक पर आधारित नृत्य, प्रतिष्ठा और साथियों द्वारा तांडव नृत्य, अनन्या और साथियों द्वारा किन्नौरी नृत्य,स्नेहा द्वारा शास्त्रीय नृत्य,हरयाणवी नृत्य गिद्दा और नाटी आदि मनमोहक नृत्य थे। इसके अतिरिक्त छात्रों द्वारा मनोरंजक और संदेशात्मक नाटक भी प्रस्तुत किए गए जिसमें मोबाईल फोन के अति प्रयोग पर सचेत किया गया।विद्यालय में वर्ष भर शैक्षणिक ,सह शैक्षणिक और खेलकूद की विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहे विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया। इन पुरस्कारों के अतिरिक्त बेस्ट हाउस का पुरस्कार संयुक्त रूप से विक्रमशिला और तक्षशिला सदन को दिया गया। स्टूडेंट ऑफ द ईयर छात्र बारहवीं कक्षा के छात्र रोनित और छात्रा मन्नत को दिया गया। स्पोर्ट्स पर्सन ऑफ़ द ईयर छात्र का खिताब सुशील और छात्रा कृतिका को दिया गया।विद्यालय के कुछ छात्र छात्राओं स्वयंसेवकों को भी उनकी बेहतरीन सेवाओं के लिए पुरस्कृत किया गया। हिंदी प्रवक्ता नीलम कुमारी द्वारा विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया।मुख्य अतिथि द्वारा अपने भाषण में प्रगतिरत विद्यालय की व बच्चों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों कि सराहना की और विद्यालय को शुभकामनाएं देते हुए विद्यालय की मांगों और आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए सहयोग देने का वादा किया।इस कार्यक्रम में पधारे सभी लोगों के लिए प्रीति भोज का भी प्रबंध विद्यालय परिवार द्वारा किया गया था।इस अवसर पर हरीश शर्मा प्रधान एसएमसी , सभी एसएमसी सदस्यगण , अभिभावकगण , अध्यापकगण और विद्यार्थी उपस्थित रहे ।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें