
संगड़ाह (सिरमौर ) 25 दिसम्बर 2023
जिला सिरमौर के संगड़ाह ब्लॉक के सैंज घाट के पास हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक
युवक घायल हुआ . मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार ददाहू की तरफ जा रहा था.
हादसे में शिकार बाइक टेम्पररी नंबर (HP/23/६५T११२३) की घायल को सथानीय
लोगों की मदद से संगडाह हस्पताल पहुँचाया गया.
संगडाह BMO डॉ अतुल भरद्वाज ने बताया की बाइक सवार युवक उपचार के बाद नाहन
रेफ़र क्र दिया है. पुलिस विभाग का कहना है की
मोके पर जाकर हादसे की रिपोर्ट बना ली गयी है
इसी जगह पहले भी हो चुके सडक हादसे
सड़क हादसे की बात की जाए तो एस स्थान पर पहले भी दो बाइक सवार युवक गिरे थे जिनमें से एक युवक की
मौत हो गयी थी. दुसरे सड़क हादसे में यहाँ एक कार भी खाई में गिरी थी पर चालक को
हलकी चोटें आयी थी. एक और सड़क हादसे में यहाँ
एक टिप्पर भी गिरा था.

पहाड़ो में सड़क हादसे रोकने के लिए क्रैश बैरियर लगाना जरुरी
सड़क हादसे रोकने के
लिए किनारे में क्रैश बैरियर तक नहीं लग
पाए हैं। लोक निर्माण विभाग को हादसे वाली जगह पर प्राथमिकता के आधार पर कदम उठाने
चाहिय। दरअसल सड़क दुर्घटनाओं के लिहाज से देखें तो उपमंडल का इलाका पर्वतीय
क्षेत्र बेहद संवेदनशील है।पर्वतीय मार्गो पर कई जगह ऐसे अंधे मोड़ हैं कि सामने
से आ रहा वाहन तक नजर नहीं आता। इसके साथ ही सड़कों के एक तरफ पहाड़ हैं तो दूसरी
ओर खाई। इस सबको देखते हुए पर्वतीय मार्गो पर सड़क किनारे पैराफिट लगाए जाते हैं
और जहां पैराफिट नहीं हैं, वहां क्रैश बैरियर लगाने का प्रविधान किया
जाना जरुरी है। इसके पीछे मंतव्य यही है कि वाहन के संतुलन खोने की स्थिति में वह
पैराफिट अथवा क्रैश बरियर से टकराकर रुक जाए।
पहाड़ी इलाकों में निरंतर बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के
लिए उठाने होंगे ठोस कदम
परिवहन समेत संबंधित
विभागों को सड़क हादसे रोकने के लिए पूरी गंभीरता के साथ कदम उठाने होंगे। साथ ही
लोक निर्माण विभाग को भी सड़कों पर सुरक्षा के मद्देनजर तेजी से कार्रवाई करनी
होगी। इसके साथ ही सड़क सुरक्षा के सिलसिले में व्यापक स्तर पर जनजागरूकता की भी
जरूरत है। इसमें खानापूरी कतई नहीं होनी चाहिए। यदि सिस्टम से लेकर जनसामान्य तक
सजग,
सतर्क होंगे तो हादसों पर लगाम कसने में मदद मिलेगी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें