सराहां में मनाया पेंशनर्स दिवस


 सराहां 17 दिसम्बर

अखिल भारतीय पेंशनर्स व वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ की पच्छाद यूनिट द्वारा रविवार को पेंशनर्स दिवस के अवसर पर यूनिट के अध्यक्ष नरेश शर्मा की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें  वरिष्ठ नागरिक व यूनिट के वरिष्ठ सदस्य जगत राम शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान मुख्यातिथि सहित  कार्यक्रम में उपस्थित 40 पेंशनरों को सम्मानित किया गया तथा यूनाइटेड वेटरन्स एसोसिएशन पच्छाद चैप्टर के अध्यक्ष संजय राजन को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित कर सम्मानित किया गया।।इस अवसर पर पेंशनर्स की सरकार के समक्ष लंबे समय से लंबित पड़ी मांगो पर चर्चा की गई । उपस्थित पेंशनरों में इस बात को लेकर गहरा रोष था कि काफी लंबे समय से उनके वितीय लाभ जो देय हैं वो उन्हें नहीं मिल रहे है । सभी पेंशनर्स ने एक जुट हो कर यह मांग की कि  लंबे समय से जो उनके वितीय लाभ देय है उन्हें एक मुश्त सरकार जल्द से जल्द प्रदान करे।गोरतलब है कि प्रतिवर्ष 17 दिसम्बर को पूरे भारत वर्ष में पेंशनर्स दिवस मनाया जाता है।इसको मनाने की शरुवात 1983 से हुई ।इस अवसर पर प्रमोद गौतम,सुरेश कुमार,जग मोहन,नरेश जस्सल,बाबू राम शास्त्री,संजीव गुप्ता,राम सिंह,ओम प्रकाश,देवराज,राम स्वरूप इत्यादि कई लोग मौजूद थे

टिप्पणियाँ