तीन प्रदेशों में भाजपा की प्रचंड जीत पर सराहा में बांटी मिठाई

 तीन प्रदेशों में भाजपा की प्रचंड जीत  पर सराहा में बांटी


मिठाई। पच्छाद भाजपा के वरिष्ठ नेता बलदेव भंडारी रहे मौजूद।



सराहां 3 दिसम्बर


तीन प्रदेशों में भाजपा समर्थित सरकार बनने पर पच्छाद भाजपा मंडल के द्वारा सराहा में मिठाई बांटी गई। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता व मार्केटिंग बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष बलदेव भंडारी ने कहा  की भारत के यशश्वी प्रधान मंत्री नेरेंद्र मोदी की देशव्यापी नीतियों का असर हैं की देश की जनता भाजपा पर विश्वास जता कर सत्ता सौंप रही हैं उन्होंने कहा की आज की जीत ने यह जता दिया हैं की भारत देश का प्रत्येक व्यक्ति यह चाहता है की देश व प्रदेश सुरक्षित हाथों में हो, जिससे क्षेत्र का विकास तेजी से हो सके। उन्होंने भाजपा की इस जीत को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भी सही संकेत बताया है 


उन्होंने  आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कहा की प्रधानपंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश चहुमुखी विकास कर रहा है यही कारण है की आज भाजपा देश के हर व्यक्ति की पसंदीदा पार्टी बन चुकी है। हालांकि प्रदेश की राजनीति पर भंडारी ने कहा की कांग्रेस की विदाई का समय नजदीक है  जिन प्रलोभनों के दम पर कांग्रेस सत्ता में काबिज हुई थी आज कांग्रेस की सभी ग्रेंटियां फेल हो चुकी हैं और गुटबाजी के मायाजाल में फंस कर कांग्रेस सरकार का पांच वर्ष पूरे कर पाना मुश्किल हैं।


इस मौके पर पच्छाद मंडल अध्यक्ष नरेंद्र कुमार, महा मंत्री अनूप शर्मा के अलावा दर्जनों कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांट कर जीत का जशन मनाया।

टिप्पणियाँ