संगड़ाह
श्री रेणुका जी बांध जन संघर्ष समिति की बैठक शुक्रवार को समिति के अध्यक्ष योगेंद्र कपिल की अध्यक्षता में पंचायत भवन दादाहु में संपन्न हुई। बैठक में डूब क्षेत्र के दर्जनों विस्थापितों ने भाग लिया। बैठक में विस्थापितों से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विचार विमर्श किया गया जिसमें दूसरों की जमीन पर काश्तकारी कर रहे विस्थापितों को उनके अधिकार दिलाने के लिए विशेष अभियान चलाने की बात रखी गई। इसके अलावा संघर्ष समिति द्वारा बांध प्रबंधन के ढुलमुल रवैए पर रोश व्यक्त करते हुए संघर्ष समिति के अध्यक्ष योगेंद्र कपिल प्रताप सिंह तोमर संजय चौहान वरुण शर्मा हरिचंद शर्मा जयप्रकाश शर्मा ने कहा के बांध प्रबंधन के अधिकारी विस्थापितों के साथ पिछले 15 वर्षों से खिलवाड़ कर रहे हैं जिस कारण अभी तक विस्थापितों को उनके अधिकारों से वंचित रहना पड़ रहा है जबकि बांध निर्माण की सभी औपचारिकताएं तकरीबन पूरी होने जा रही है संघर्ष समिति ने इस प्रकार बांध प्रबंधन के रवैया के खिलाफ 8 जनवरी को धरना प्रदर्शन करने का आवाहन किया है।
बैठक के दौरान श्री रेणुका बांध परियोजना के महाप्रबंधक आर चौधरी से संघर्ष समिति के पदाधिकारी मुलाकात करना चाहते थे लेकिन उन्होंने व्यस्तता बताते हुए मिलने से इनकार कर दिया इससे पूर्व भी दो बार महाप्रबंधक संघर्ष समिति के इस प्रकार के आग्रह को ठुकरा चुके हैं जिसको लेकर संघर्ष समिति के पदाधिकारी एवं विस्थापितों में बांध प्रबंधन के खिलाफ भारी रोश व्याप्त है। हाल ही में जिलाधीश सिरमौर द्वारा जारी की गई 95 गृह विहीन परिवारों की सूची जारी करने पर हैरानी व्यक्त करते हुए कहा कि 19 अक्टूबर को जारी की गई सूची में 106 परिवार चिन्हित किए गए थे जिसमें से 97 परिवारों की सूची जारी की गई लेकिन दो दिन पूर्व जारी की गई सूची में 95 लोगों को ही दर्शाया गया है बांध प्रबंधन गत 15 वर्षों में 95 गृह विहीन परिवारों की सूची जारी करने में सक्षम रहा जिससे साफ जाहिर होता है कि विस्थापितों के संदर्भ में जो कार्य हो रहे हैं वह कछुआ गति से चल रहे।
शुक्रवार को दोपहर बाद संघर्ष समिति का प्रतिनिधिमंडल रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनय कुमार से उनके आवास खेगवा में मिला जहां पर विस्थापितो ने अपनी समस्याओं को उनके समक्ष रखते हुए गत सितंबर माह में ग्राम पंचायत संगड़ाह के ग्राम सियूं में बांध प्रबंधन एवं विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक का हवाला देते हुए कहा के महाप्रबंधक आर के चौधरी द्वारा विस्थापितों को एक माह में उनके अधिकतर समस्याओं को सुलझाने का आश्वासन दिया था लेकिन 3 महीने का समय बीतने के उपरांत भी स्थिति ज्यों कि त्यों बरकरार है।
इस पर विधायक विनय कुमार ने विस्थापितों को आश्वासन देते हुए कहा कि उनकी बैठक शीघ्र ही हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक एवं निदेशक मंडल के साथ करवाई जाएगी। प्रतिनिधि मंडल में संस्थापक सदस्य प्रताप सिंह तोमर महासचिव संजय चौहान कानूनी सलाहकार वरुण शर्मा कोषाध्यक्ष हरिश्चंद्र शर्मा जयप्रकाश शर्मा संदीप कुमार सुरेंद्र सिंह चौहान सुंदर सिंह टोलू राम रघुवीर सिंह चेत सिंह गोविंद शर्मा टीकाराम शर्मा राजेंद्र शर्मा बलवीर सिंह ठाकुर सुभाष चंद्र लेखराज प्रेम दत्त शर्मा रविंद्र सिंह राजेंद्र आदि मौजूद रहे

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें