सिरमौर के ट्रांसगिरी क्षेत्र के हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा मिल गया है। सूबे की सुक्खू सरकार ने केंद्र की अधिसूचना पर मोहर लगा दी है। हाटी कोएसटी का दर्जा देने को लेकर केंद्र सरकार से स्पष्टीकरण मिलने के बाद सुक्खू सरकारने यह निर्णय लिया है।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू
ने आज कैबिनेट बैठक के बाद शिमला
में आयोजित पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी।हाटी को एसटी का दर्जा देने को लेकर हरिपुरधार में लोगों ने जश्न मनायाऔर आपस में एक दुसरे को लड्डू बांटे .
इसी बिच
संगडाह में भी लोगों ने जश्न मनाया और आपस
में लड्डू बांटे. श्री रेणुका जी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष रणजीत चौहान ने राज्य सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखु
का धन्यवाद किया और आने वाले भविष्य के लिए युवाओं को शुभकामनाएं दी .

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें