सडक हादसा: हरिपुरधार के करीब डोम के बाग में सड़क हादसे में तीन साल के बच्चे की मौत

 


संगडाह : 01 जनवरी 2024

जिला सिरमौर के हरिपुरधार के करीब डोम के बाग में  एक सड़क हादसा हुआ जिसमे एक तीन साल के बच्चे की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसा रविवार शाम करीब 4:45 बजे हुआ। मारुति कार HP- 79 2643 में चालक गोविंद अपने पुत्र अभिराज निवासी गहल,  संगडाह  से हरिपुरधार की तरफ जा रहे थे ।



 पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी में हल्का धुआं निकल रहा था जिसके  कारण  गोविंद ने गाड़ी को डोम के बाग रोका और गाड़ी से उतर कर चेक करने लगा,  जब गोविंद ने बोनट खोलकर गाड़ी चेक करने लगा तो गाड़ी चढ़ाई में खड़ी होने के कारण अचानक पीछे 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी जिसमे तीन साल का बच्चा (अभिराज) भी खाई में जा गिरा.

स्थानीय लोगो को मदद से बच्चे को हरिपुरधार अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की छानबीन शुर कर दी है।

टिप्पणियाँ