भूतपूर्व सैनिक संघ सायरी ने मनाया धूमधाम से स्थापना दिवस

 




भूतपूर्व सैनिक संघ साथरी, ममलोग जुडबड़ह‌डी जिला सोलन एवं शिमला हिमाचल प्रदेश रजिस्ट्रेशन का द्वितीय स्थापना दिवस दिनांक 26 जनवरी 2024 दिन शुक्रवार ग्राम पंचायत सामरी तहसील कण्डाघाट जिला सोलन के पंचायत भवन में बड़े ही उत्साह के साथ सैनिक लीग के चेयरमैन सुबेदार मेजर नरेश कुमार कौण्डल की अध्यक्षता में नवाजा गया। 

गणतंत्र दिवस पर और द्वितीय स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर सर्वप्रथम प्रधान ग्राम पंचायत सामरी  अंजू राठौर व लीग के सीनियर वाईस चेयरमैन सुबेदार मेजर ओम प्रकाश की अगुवाई में सैनिक लीग ने राष्ट्रीय ध्वज पहराया। पूर्व सैनिकों के साथ अन्य सभी गणमान्य लोगों ने तिरंगे को सलामी दी व मिलकर राष्ट्रीय गान गाया।अमर शहीद अशोक कुमार भवाणा के दादा जी  रूपराम जी जिनकी उम्र 94 वर्ष है ने इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और शहीदों की याद में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धान्जली दी गई। अध्यक्ष सुबेदार मेजर  नरेश कुमार कोण्डल ने सभी का स्वागत किया व लीग द्वारा पिछले एक वर्ष की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि युद्ध में हताहत वृद्ध सैनिकों, वीर नारियों, विद्‌वानों तथा दिव्यांग वच्चों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाएगा ।

इस अवसर पर लीग के 70बेटरन 25 परिवार सदस्य 05 वीर नारियाँ व 12. गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। सुबेदार मेजर ओमप्रकाश लेफ्टिनैट इन्द्रपाल सिंह लीगल एडवाईजर सुबेदार मेजर सुशील कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त किए। सोलन जिला की अन्य ०७ यूनिटों के अध्यक्षों ने भी लीग की गतिविधियों की चर्चा की। मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि वैस्ट वेटरन औफ द ईयर नायक पंकज परिहार, वीर नारियों व गणमान्य अतिथियों को शाल, मफलर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।इस विशेष अवसर पर अमरशहीद राईफलमैन अशोक कुमार 12 जम्मू एवं काशमीर राईफल > की माता जी श्री मती विमला देवी को व शहीद सुबेदार मेजर वेद प्रकाश मरणोपरान्त शौर्यचक्र की धर्म पत्नी श्री मती शकुन्तला देवी को शाल व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रधान ग्राम पंचायत सायरी ने भी सैनिक लीग के दूसरे स्थापना दिवस व गणतंत्र दिवस की महत्वता के बारे में सैनिक परिवारों को संबोधित किया। । इस अवसर पर सभी के मनोरंजन हेतू देश भक्ति गीत न कविताएं भी प्रस्तुत की गई। महिलाओं ने म्यूजिकल चेयर व सैनिकों ने टंग ऑफ वार का आनन्द लिया। महिला मण्डल की सदस्यों ने भी देश भक्ति के गीत प्रस्तुत किए।

टिप्पणियाँ