संगडाह (सिरमौर)
01 फरवरी 2024
सिरमौर जिले के हरिपुरधार व संगडाह इलाके में कल रात से बारिश के साथ बर्फबारी का सिलसिला जारी है. बर्फबारी होने से इलाके का तापमान काफी कम हो गया है . अगर बात करें इस इलाके कि सबसे उची चोटी चूड़धार कि तो कल से बर्फबारी जारी है ।
बर्फबारी के बाद चूड़धार का तापमान माइनस पर पहुंच गया। साथ ही नौहराधार, हरिपुरधार, संगडाह आदि इलाकों के तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है। हरिपुरधार ओर बढ़याल्टा में 4 इंच तक बर्फबारी हुई है और अभी भी बर्फबारी का दौर जारी है।
चूड़धार में बर्फबारी का दौर शुरू है यहां पहले भी तीन बार रुक-रुककर हो चुकी है । चूड़ेश्वर सेवा समिति के प्रबंधक बाबू राम शर्मा ने बताया की धार्मिक स्थल चूड़धार के चलते श्रद्धालुओं से अपील की है कि बर्फबारी के असार को देखते हुए चूड़धार में काफी ठंड होने से यात्रा न करें। बर्फबारी के बाद संगडाह इलाके में बिजली भी गुल रही। बिजली गुल होने से जहां ठंड बढ़ गई है और लोगों ठंड से बचने से हीटर भी बंद है जिससे लोगों को के खासी परेशानी हो रही है।
बारिश और बर्फबारी से किसान खुश
हरिपुरधार, नौहराधार, संगड़ाह, गत्ताधार और शिलाई आदि क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश के बाद बुधबार को मोसम काफी ठंडा हो गई है। किसान अशोक, सुभाष, अशोक, सुरेश ने कहा का कि बारिश और बर्फबारी से जमीन में फसलों को काफी फायदा होगा । वही अगर बागवान कि बात कि जाए तो बर्फ़बारी होने से सेब व बाकि पोधों को काफी फायदेमंद साबित होगी.
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें