चूड़धार चोटी पर हुई ताजा बर्फबारी, इलाके में शीतलहर

              (बर्फबारी का फाइल फोटो)

संगड़ाह
 सिरमौर जनपद की सबसे ऊंची चूड़धार चोटी पर बुधवार को एक बार फिर आधा फुट के करीब हिमपात से साथ लगते सिरमौर जिला के उपमंडल संगड़ाह व शिमला के कुपवी इलाके शीतलहर की चपेट में आ चुके हैं। 

चोटी पर साल 2024 का यह पहला हिमपात है, हालांकि गत अक्टूबर व नवम्बर माह में यहां 7 बार बर्फबारी हो चुकी है। उपमंडल संगड़ाह व सिरमौर के विभिन्न हिस्सों गत अक्टूबर माह से बारिश नहीं होने से बनी सूखे की स्थिति से हल्की बारिश ने निजात दिलाई और सड़कों व रास्तों में धूल उड़ना भी बंद हो गई। बारिश से जिला के किसान बागवानों में भारी उत्साह है और उन्हें जल्द प्रयाप्त बारिश की उम्मीद जगी है।

टिप्पणियाँ