संगडाह (सिरमौर)
श्री रेणुका बांध जन संघर्ष समिति की बैठक सोमवार को पंचायत भवन में समिति के अध्यक्ष योगेंद्र कपिल की अध्यक्षता में संपन्न हुई इस बैठक में संस्थापक सदस्य प्रताप सिंह तोमर समिति के महासचिव संजय चौहान कोषाध्यक्ष हरिचद्र शर्मा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे बैठक में बांध प्रबंधन द्वारा विस्थापितों की मांगों को नजरअंदाज करने तथा विस्थापितों की किसी भी समस्या का 15 वर्षों के लंबे अंतराल के बीच निदान न किए जाने पर संघर्ष समिति ने बांध प्रबंधन के प्रति गहरा रोश व्यक्त किया बैठक के उपरांत संघर्ष समिति के सभी सदस्यों ने बांध प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पंचायत भवन से बांध प्रबंधन कार्यालय तक रैली निकाली तथा कार्यालय के मुख्य द्वार पर करीब 2 घंटे तक धरना प्रदर्शन किया इस बीच बंद प्रबंधन के महाप्रबंधक ने संघर्ष समिति से मिलने अपने अधिकारियों को भेजो जिस पर संघर्ष समिति महाप्रबंधक से बात करने पर आडिग रहे आखिरकार महाप्रबंधक को संघर्ष समिति के बीच आना ही पड़ा।
समिति के अध्यक्ष योगेंद्र कपिला ने बताया कि 29 सितंबर को विस्थापितों के साथ सिंयु में निदेशक मंडल एवं क्षेत्र के विधायक विनय कुमार के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया था जिसमें महाप्रबंधक द्वारा विस्थापितों की समस्याओं का एक माह के भीतर निपटारा करने का आश्वासन दिया गया था लेकिन चार माह का समय बीतने के उपरांत भी उनकी मांगे जस की तस पड़ी हैं। समिति ने आरोप लगाया कि इससे पूर्व महाप्रबंधक आर के चौधरी से तीन बार मिलने आए लेकिन वह उन्हें नहीं मिले जिसके चलते उन्हें मजबूरन धरना प्रदर्शन करना पड़ा विस्थापित नेताओं का कहना है की बांध प्रबंधन द्वारा संघर्ष समिति को डराने के लिए पुलिस बाल एवं कार्यालय में सिक्योरिटी के सभी गार्डों को वहां पर तैनात किया गया था लेकिन इसके बावजूद भी संघर्ष समिति अपनी मांगों पर अड़ी रही।
तथा विस्थापितों ने बांध प्रबंधन को जमकर लताड़ लगाई तथा प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की ।काफी देर बाद प्रबंधन के जीएम को आखिरकार विस्थापितों के साथ बात करने के लिए आना पड़ा इस दौरान जीएम से फिर वही आश्वासन मिले जो आज तक मिलते आए । संघर्ष समिति ने प्रबंधन को चेतावनी देते हुए एक माह का समय दिया यदि फिर भी उनकी मांगे पूरी न हुई तो आने वाले समय में जो परिणाम निकलेंगे उसके लिए बांध प्रबंधन जिम्मेदार होगा ।
इस अवसर पर संस्थापक सदस्य प्रताप सिंह तोमर संजय संजय चौहान हरिचंद शर्मा सुनील शर्मा आदि ने बांध प्रबंधन को खूब खरी खोटी सुनाई।बैठक में राजकुमार शर्मा टीकाराम राजेश शर्मा सुरेंद्र चौहान रघुवीर सिंह नित्यानंद शर्मा, जयप्रकाश सुंदर सिंहप्रेम दत्त चेत सिंह राजेंद्र सिंह बालमोहन मेला राम लेखराज सुभाष चंद्र बलबीर सिंह अनिल भारद्वाज विनोद शर्मा अनिल ठाकुर मस्तराम राम सिंह सहित सैकड़ो विस्थापित मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें