संगडाह: पुलिस थाना रेणुका जी की पुलिस टीम गश्त के दौरान 5 फरवरी को समय करीब 5.30 बजे शाम दनौई में मौजूद थी तो पुलिस टीम ने दनौई पुल की तरफ मौड से पैदल आ रहे दो व्यक्तियों राकेश कुमार, निवासी अन्धेरी, संगडाह तथा कपिल देव, निवासी अन्धेरी, संगडाह को काबू करके उनके कब्जे से 300 ग्राम चरस बरामद करने में सफलता प्राप्त की है । जिसपर उपरोक्त दोनों आरोपियों के विरुद्ध पुलिस थाना रेणुका जी में नारकोटिक्स ड्रग्स, साइकोट्रोपिक सब्सटेंस अधिनियम (ND&PS Act) के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया जाकर मामले में संलिप्त आरोपियों को गिरफ्तार किया गया ।
आरोपियों को 6 फरवरी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया तथा न्यायालय द्वारा उक्त दोनों आरोपियों राकेश कुमार तथा कपिल देव को 02 दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेजा गया है । पुलिस मामले मामले की जांच कर रही है ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें