संगड़ाह (सिरमौर)
सिरमौर जिले के संगडाह उपमंडल के वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रजाना में शुक्रवार को 7 दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना का शुभारंभ कार्यकारी प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह झामटा ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने मौजूद छात्रों को राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों व लक्ष्यों पर जानकारी दी। विद्यालय के डीपीई कपिल मोहन ने बताया कि, इस आवासीय शिविर में 26 छात्र छात्राएं भाग ले रहे हैं।
इस मौके पर विद्यालय प्रबंधन समिति रजाना के प्रधान बलबीर सिंह तथा स्टाफ के समस्त लोग मौजूद रहे। छात्रों द्वारा पहले दिन स्कूल परिसर व गांव के रास्ते की सफाई की।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें