सराहां से मातहन वाया चढेच सड़क का आज जॉइंट निरीक्षण किया गया जिसमें एसडीएम पच्छाद डॉ संजीव धीमान,लोक निर्माण विभाग के उपमंडल सराहां के सहायक अभियंता जय लाल कांता ,हिमाचल पथ परिवहन निगम के सराहां के अड्डा इंचार्ज व स्टाफ सहित कई लोग मौजूद रहे।इस दौरान उन्होंने इस रूट पर हिमाचल पथ परिवहन की बस चलाने के लिये इस रोड का निरीक्षण किया व इस रूट पर परिवहन निगम की बस चलाई।
गोरतलब है कि ग्राम पंचायत बनाह धींनी की प्रधान एडवोकेट अरुणा शर्मा के नेतृत्व में मताहन व चढेच वासियो सहित समस्त पंचायत वासियो ने इस रूट पर बस चलाने के लिये सरकार से गुहार लगाई थी इस कड़ी में गत दिनों सरकार गाँव के द्वार कार्यक्रम में भी यह मुद्दा केबिनेट में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान के समक्ष भी रखा गया था जिसके तहत उन्होंने सम्बंधित विभागों को इस रूट का संयुक्त निरीक्षण करने के निर्देश दिये थे जिसके तहत बुधवार को इस रूट पर बस चला कर विभिन्न पॉइंट्स को देखा गया।व बस चलाने को लेकर आ रही समस्याओं का निदान करने के लिये विभिन्न विभागों ने अपनी रिपोर्ट तैयार की है।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत बनाह धींनी की प्रधान एडवोकेट अरुणा शर्मा व समस्त पंचायत वासियों ने लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, उद्योग मंत्री हर्ष वर्धन चौहान,कांग्रेस पार्टी की प्रदेश सचिव दयाल प्यारी कश्यप ,जिला अध्यक्ष आनंद परमार सहित सभी का आभार व्यक्त किया जो इस रूट पर बस चलाने में सहायता कर रहे हैं तथा उम्मीद जताई कि जल्द ही इस रूट पर बस चलाने में आ रही दिक्कतों को दूर करके इस रूट पर बस चला कर इलाके वासियों की वर्षो पुरानी मांग को पूरा किया जाएगा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें