मुसाफिर ने दिये पच्छाद वासियो की और से मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में एक लाख रुपये

 सराहां 24 फरवरी                                    


 पूर्व विधानसभा अध्यक्ष जी आर मुसाफिर के नेतृत्व में पच्छाद क्षेत्र का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू व कृषि मंत्री चन्द्र कुमार एवम युवा सेवाएं खेल आयुष मंत्री यादवेंद्र गोमा  से शिमला विधानसभा में मिला।मुसाफिर ने पच्छादवासियो की ओर से मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में एक लाख रुपये दिए एवम पच्छाद के विकासकार्यों से सम्बंधित मांगपत्र भी दिया ओर पच्छाद में डे बोर्डिंग स्कूल का कार्य जल्दी शुरू करने का आहवान किया । मुख्यमंत्री ने मांगपत्र में रखी मांगो को पूरा करने का आश्वासन दिया है

इसके उपरांत उन्होंने कृषि मंत्री चन्द्र कुमार के समक्ष पच्छाद के किसानों व बागवानों की समस्याओं को रखा । उन्होंने आयुष, युवा सेवाएं खेल मंत्री के समक्ष भी पच्छाद में विकासकार्यो से सम्बंधित मांगपत्र दिया जिस पर दोनों मंत्रियों ने गंभीरतापूर्वक विचार कर मांगो को पूरा करने का आश्वासन दिया है व कुछ समस्याओं का निपटारा भी किया।

इस अवसर पर सोशल मीडिया अध्यक्ष मोनी ठाकुर पूर्व कांग्रेस महासचिव पूर्ण ठाकुर पूर्व कार्यकारणी सदस्य सुरेंद्र ठाकुर गोपाल सिंह सुरेश कुमार शिशु भारद्वाज सुनील शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ