संगड़ाह।
सिरमौर जिला की चूड़धार चोटी पर जहां शनिवार को इस मौसम का नौवां हिमपात हुआ, वहीं साथ लगते उपमंडल संगड़ाह के नौहराधार व हरिपुरधार में भी बाद दोपहर सीजन का तीसरा हिमपात हुआ। चूड़धार मे खबर लिखें जाने तक करीब आधा फुट ताजा हिमपात हुआ है, जबकि नौहराधार में केवल दो इंच बर्फ अब तक पड़ है।
शनिवार सुबह की शुरुआत धुप खिलने से हुई, मगर दोपहर बाद अचानक बादलों ने डेरा जमाया व एकाएक बर्फ गिरनी शुरू हुई। इस दौरान सिरमौर जिला के उममंडल संगड़ाह के कुछ इलाकों में औलावृष्टि भी हुई। चूड़धार में बर्फबारी के चलते साथ लगते इलाके शीतलहर की चपेट में हैं।
अब है कि इस वर्ष मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में न के बराबर बर्फबारी हुई है। जबकि आजकल नौहराधार, हरिपुरधार की पहाड़ियां बर्फ से लकदक रहती थी। गौरतलब है कि, एसडीएम चौपाल व संगड़ाह द्वारा पहले ही बर्फ से प्रभावित चूड़धार चोटी पर स्थित शिरगुल महाराज मंदिर की यात्रा पर प्रतिबंध संबंधी एडवाइजरी जारी की जा चुकी है
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें