पंडित दुर्गा दत्त राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारग का चयन पीएम श्री राइजिंग इंडिया स्कूल्स एवम मुख्य मंत्री उत्कृष्ट विद्यालय के
सराहां 17 मार्च पंडित दुर्गा दत्त राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारग का चयन पीएम श्री राइजिंग इंडिया स्कूल्स एवम मुख्य मंत्री उत्कृष्ट विद्यालय के लिए
शिक्षा विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा राज्य में कुछ विद्यालयों का चयन पीएम श्री राइजिंग इंडिया स्कूल्स एवम मुख्य मंत्री उत्कृष्ट विद्यालय के लिए किया गया है।जिसमे पंडित दुर्गा दत्त राजकीय आदर्श
वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारग का चयन पीएम श्री राइजिंग इंडिया स्कूल्स एवम मुख्य मंत्री उत्कृष्ट विद्यालय के लिए हुआ है। जिस से विद्यालय परिवार और इलाका वासियों में खुशी का माहौल है।
ज्ञात रहे यह विद्यालय शैक्षिक , खेल कूद एवम अन्य सह पाठ्यक्रम गतिविधियों में भी हमेशा अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करता रहा है।
इन दोनो योजनाओं के अंतर्गत अब विद्यालय को केंद्र और राज्य सरकार की ओर से विभिन्न शैक्षणिक नवाचार हेतु सहायता प्राप्त होगी और प्राथमिकता के आधार पर विद्यालय की जरूरतों को पूरा किया जाएगा।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें