संगड़ाह। उपमंडल संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले गांव उंगर-कांडो की रहने वाली विद्यादेवी पत्नी भागचन्द की घास काटते हुए गिररने से दर्दनाक मौत हो गई। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि, वह साथ लगते गांव खेगुआ मे घास काट रही थी और अचानक पांव फिसलने से गहरी खाई में जा गिरी। एसडीएम संगड़ाह सुनील कायथ ने बताया कि, प्रशासन की ओर से परिजनों 25,000 ₹ की तुरंत राहत राशि जारी की गई है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें