पच्छाद के वीएलई मोहन लाल को मिला सम्मान

 सराहां 29 मार्च                   


 न्याय विभाग, भारत सरकार द्वारा राज्य स्तरीय टेली लॉ कार्यशाला एवम मेले में टेली लॉ सर्विस में अच्छा प्रदर्शन करने के लिये सिरमौर जिला के पच्छाद ब्लॉक के वीएलई मोहन लाल को पूरे प्रदेश में चौथा स्थाम प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया।जानकारी देते हुए कॉमन सर्विस सेंटर के सिरमौर जिला के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर विकास कश्यप ने बताया कि न्याय विभाग, भारत सरकार के द्वारा जन जन तक अपनी जनहित सेवाओं की जानकारी प्रदान करने हेतु एक दिवसीय स्टेट लेवल टेली लॉ कार्यशाला एवं मेले का आयोजन  रयात बहारा यूनिवर्सिटी वाकनाघाट में गुरुवार को किया गया। जिसमे 

न्याय विभाग, द्वारा  डिजिटल टेक्नोलॉजी और गवर्नेन्स डिपार्टमेंट के डायरेक्टर डॉ निपुन जिंदल   ने  बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया।कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश स्टेट लीगल सर्विस ऑथोरिटी की एडिशनल सचिव विजय लक्ष्मी, सीएससी के   राज्य प्रमुख अशोक चौहान, अजय कुमार यादव एडीसी कम प्रोजेक्ट डायरेक्टर डीआरडीए सोलन, एसडीएम कंडाघाट सिद्धार्थ आचार्या विशेष रूप से उपस्थित थे

गोरतलब है कि न्याय विभाग, भारत सरकार द्वारा संचालित टेली लॉ सर्विस के अंतर्गत वकीलों द्वारा लोगों को मुफ्त कानूनी सलाह प्रदान कर उनकी समस्याओं का निराकरण किया जाता है।

टेली-लॉ-प्रोजेक्ट के स्टेट काऑर्डिनेटर ध्वनि  ने जानकारी देते हुए बताया कि सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित सीएससी ई-गवर्नेस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड द्वारा चलाए जा रहे सीएससी केंद्रों के माध्यम से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में नागरिक केंद्रित सेवाएं और पीएम योजनाएं प्रदान की जा रही हैं।  टेली-लॉ परियोजना के अंतर्गत सीएससी संचालक सम्बद्ध वकीलों के माध्यम से नागरिकों को मुफ्त कानूनी परामर्श प्राप्त करने में मदद करते हैं।इस अवसर पर कांगड़ा के वीएलई अनीश शर्मा सोलन के वीएलई धीरज कुमार,जिला सोलन से ही वीएलई धीरज को क्रमशः पहला दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर पूरे प्रदेश से सैकड़ों वीएलई मौजूद थे।

टिप्पणियाँ