लोकसभा चुनाव: शराब की बड़ी खेप पकड़ी , कहां से आई 730 पेटी अवैध शराब

 


लोकसभा
 चुनावों के बीच शराब तस्करी का धंधा जोरों से चल रहा है। विधानसभा क्षेत्र जवाली के अधीन पंचायत भोलखास में शराब की बड़ी खेप पकड़ी है। विजिलेंस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर भोलखास निवासी चैन सिंह के घर में एएसपी विजिलेंस बद्री सिंह के नेतृत्व में दबिश दी तथा 730 पेटी देसी शराब (संतरा मार्का) पकडऩे में सफलता हासिल की, जिसकी कीमत करीब दो लाख 19 हजार रुपए है।

एएसपी विजिलेंस बद्री सिंह ने बताया कि इसकी गुप्त सूचना मिली थी, जिस पर दबिश देकर 730 पेटी शराब पकड़ी गई हैं। उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि इसकी जांच की जाएगी कि यह शराब कहां से लाई गई है।


टिप्पणियाँ