घायल व्यक्ति की पहचान काला सिंह निवासी कोलर के रूप में हुई है। मृतक की पहचान हरदेव सिंह (40)उर्फ़ बबलू पुत्र दिलीप सिंह निवासी जबलोग, उपमंडल संगड़ाह के रूप पर हुई है। बताया जा रहा है कि चालक ने पहले एक को टक्कर मारी और इसके बाद रुकने की बजाए ट्रक को तेज रफ्तार से भगाकर ले जा रहा था कि एक राहगीर भी उसकी चपेट आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बोरवैल गाड़ी (RJ06EA-5391) नाहन से पांवटा साहिब की तरफ आ रही थी। इसी दौरान तेज रफ़्तार गाड़ी ने पहले पुरुवाला के पास एक्टिवा सवार व्यक्ति को टक्कर मार दी। हादसे में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सिर, छाती व पेट में गंभीर चोटें आई हैं। जिसके बाद उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया।
वहीं टक्कर मारने के बाद चालक ट्रक को मौके से भगा कर पांवटा साहिब की तरफ ले गया। इसी दौरान रैनबैक्सी चौंक के पास उसने एक अन्य व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। उधर, पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि डीएसपी पांवटा साहिब अदिति सिंह ने की है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें