शिमला संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के उमीदवार विनोद सुल्तानपुरी ने उपमंडल पच्छाद में किया चुनावी प्रचार


 

सराहां 23 अप्रैल
आगामी लोक सभा चुनाव के लिये शिमला सांसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी ने मंगलवार को उपमंडल पच्छाद का तूफानी दौरा किया व जगह जगह नुक्कड़ सभाएं की।जहाँ उन्हें जनता का भरपूर समर्थम मिला।इस दौरान उन्होंने इलाके के विकास के लिये लोगों से उन्हें समर्थन देने का आवाहन किया।इस  क्रम में ग्राम पंचायत बनाह धींनी की प्रधान अरुणा शर्मा व जिला परिषद की सदस्य नीलम शर्मा द्वारा  डुंगा घाट में आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने हिमाचल निर्माता डॉ परमार के  जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए सिद्धान्तों का अनुकरण करते हुए।शिमला संसदीय क्षेत्र के विकास के लिये अपनी प्रतिबद्धता दिखाई।उन्होंने उपस्थित लोगों से आगामी 13 मई को उनके नामांकन के दिन अधिक से अधिक संख्या में शिमला आने की अपील की वही आगामी 26 अप्रैल को राजगढ़ में माननीय मुख्यमंत्री की रैली में भी अधिक से अधिक संख्या में आने की अपील की।इस अवसर पर प्रदेश के शिक्षा मंत्री व कांग्रेस पार्टी के शिमला संसदीय क्षेत्र के प्रभारी रोहित ठाकुर ने सरकार के विकासात्मक कार्यो का वर्णन करते हुए इलाके के विकास के लिये कांग्रेस के प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी को वोट देने की अपील की।इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके जुमलों में न आएं।उन्होंने लोगो को आगाह करते हुए कहा कि वर्तमान में लोकतंत्र खतरे में है।जिस तरह से विपक्ष के नेताओ को किसी न किसी केस में फंसा कर जेल भेजा जा रहा है वो विपक्ष को खत्म करने की साजिश है।और यदि भाजपा को एक मौका और दिया गया तो संभव है कि आगे से चुनाव ही न हो।वही कांग्रेस की सचिव दयाल प्यारी ने भी भाजपा पर वार करते हुए उन्हें महिला विरोधी करार दिया और प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को 1500 रुपये देने की गारंटी को पूरा करने के रास्ते मे रोड़ा अटकाने का दोषी करार दिया । उन्होंने इलाके वासियों से विनोद सुल्तानपुरी के पक्ष में वोट करने की अपील की

। इस दौरान ग्राम पंचायत बनाह धींनी की प्रधान एडवोकेट अरुणा शर्मा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के समक्ष इलाके के स्कूलों में रिक्त पड़े पदों को भरने का आग्रह किया वहीं मंडी खडाना स्कूल को स्तरोन्नत करने की भी इलाके वासियों की और से मांग रखी वही कांग्रेस प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी को उनके इलाके से भारी मतों से लीड दिलाने का भरोसा दिलाया । इस अवसर पर ओबीसी सेल के जिला अध्यक्ष सतेंद्र नेहरू ने भी सभा को सम्बोधित करते हुए सभी से विनोद सुल्तानपुरी के पक्ष में वोट करने की अपील की।।इस दौरान कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष आनंद परमार,ओबीसी सेल के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजेंद्र भंडारी,ओबीसी सेल के जिला अध्यक्ष सतेंद्र नेहरू,ब्लॉक कॉंग्रेस अध्यक्ष रणधीर पंवार, प्रवक्ता हेमन्त अत्तरी,अजय शर्मा,विजय शर्मा,जसपाल ठाकुर,कर्म सिंह ठाकुर,सिरमौर सिंह सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।


टिप्पणियाँ