स्मार्ट यूनिफॉर्म में स्कूल आने पर कन्या स्कूल की छात्राएं प्रसन्न

 सराहां 29 अप्रैल

राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सराहां व राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला सराहां की छात्राएं सोमवार को अपनी स्मार्ट यूनिफॉर्म पहनकर बहुत ही उत्साहित व प्रफुलित नज़र आई।


अब प्राइवेट स्कूलों की तरह वो भी टाई,बेल्ट व स्कर्ट में स्कूल  आया करेंगी वहीं खास मौकों पर ट्रैक सूट भी यूनिफॉर्म में शामिल किये गये है।यही नहीं  छात्राओ के साथ साथ अध्यापक भी सोमवार को यूनिफार्म में नजर आए।गोरतलब है कि शिक्षा विभाग के आदेशों के बाद शैक्षणिक 2024 /25 के लिये विद्यालयों को अपनी इच्छा अनुसार यूनिफार्म चयन करने की छूट दी गई है।अब विद्यालय प्रबंधन व विद्यालय प्रबंधन समिति  अपने स्तर पर यूनिफॉर्म का चयन कर सकती है। सरकारी स्कूल व प्राइवेट स्कूल के मध्य यूनिफार्म के अंतर को दूर करने के लिये यह नई योजना  तैयार की गई है।जिसके तहत   कुछ केटेगरी के  विद्यार्थियों को मुफ्त वर्दी न देकर उनके खाते में 600 रुपये डालने  का प्रावधान है।इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य संगीता भट्टी ने बताया कि नई यूनिफार्म को लेकर विद्यालय की छात्राओ में गहरा उत्साह है।इससे उनके मनोबल में भी पहले ही दिन काफी वृद्धि दर्ज की गई है।

टिप्पणियाँ