नारग स्कूल में वन अग्नि सुरक्षा के लिये किया जागरूक

 


 पंडित दुर्गा दत्त राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारग में वन विभाग के तत्वाधान में वन अग्नि सुरक्षा अभियान के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान दिनेश कुमार (वन परिक्षेत्र अधिकारी नारग), खेम सिंह (वन रक्षक मानगढ़), रामेंद्र सिंह (वन रक्षक वासनी),शीतल ठाकुर (वन रक्षक ऊंचाकोट), पूनम शर्मा (वन रक्षक नारग), शमशेर सिंह (सेवादार नारग) की टीम ने बच्चों और पूरे विद्यालय परिवार को जंगल में आग लगने के कारणों और बचाव के  उपायों के संदर्भ में विस्तृत जानकारी दी साथ ही सभी से अपील की कि वन और वन्य जीवन के संरक्षण में आवश्यक कदम उठाने में कभी भी पीछे न रहें।इस अवसर पर  विद्यालय की पलाश ईको क्लब इकाई की प्रभारी पूजा चौहान के नेतृत्व में विद्यार्थी स्वयंसेवकों द्वारा  विद्यालय से लेकर नारग बाज़ार तक एक जागरूकता रैली निकाली गई। एनएसएस इकाई प्रभारी कुसुम जोशी व सुमित शर्मा के नेतृत्व में स्वयंसेवकों द्वारा विद्यालय और आसपास के स्थानों पर साफ सफाई करवाई गई। विद्यालय प्रधानाचार्य रोहित वर्मा ने वन विभाग टीम का विद्यालय की और से आभार प्रकट किया और बच्चों को विभाग की टीम द्वारा प्रदान की गई जानकारी को अमल में लाने के लिए कहा।कार्यक्रम के  अंत में बच्चों को जलपान करवाया गया। इस अवसर पर विद्यालय का पूरा स्टाफ और बच्चे उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ