संगड़ाह :--
उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह के गागनधार आश्रम पर शुक्रवार सुबह क्लश यात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीमद्भागवत पुराण कथा प्रारम्भ हुई। स्वामी पुरणानंद जी महाराज द्वारा ठीक 10 बजे वैदिक मंत्रों के साथ क्लश यात्रा को रवाना किया यह कलश यात्रा गागण धार से शुरू होकर पंचबावड़ी से जल भर कर दर्जनों महिलाएं करीब 12 बजे कथा स्थल पहुंची
109 वर्षीय श्री श्री 1008 स्वामी पुरणानंद महाराज जी के तत्वाधान में लोक कल्याणार्थ इस महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है । कथा ब्यास हेमंदत नागरवेदिक ने अपराह्न एक बजे से कथा प्रारम्भ करते हुए प्रथम दिवस की कथा का बखान करते हुए कहा कि श्री मद्भागवत कथा सभी कथाओं में श्रेष्ठ हैं इसके श्रवण मात्र से जन्मों जन्मों के पाप कट जाते हैं उन्होंने प्रथम दिवस की कथा में आतमदेव गौकर्ण ओर धुंधली की कथा का वर्णन किया।कथा के उपरांत सभी श्रद्धालुओ ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें