जिला सिरमौर के सतयुगी तीर्थ कहलाने वाले प्रमुख धार्मिक स्थल रेणुका जी झील में 10 दिन में 1 और शख्स के डूबने का मामला सामने आया। शनिवार दोपहर के वक्त डूबे 25-26 साल के समझे जा रहे युवक की शरीर शाम करीब साढ़े छः बजे तक सेना के डाइवर्स ने निकालने में कामयाबी हासिल की, जबकि गत 7 मई को डूबे पच्छाद क्षेत्र के विश्व देव को दूसरे दिन 8 को निकाला जा सका था।
DSP संगड़ाह मुकेश डडवाल ने कहा कि, फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें